Breaking




हनीमून पर छलका पत्नी का दर्द, पति निकला नामर्द; वाइफ ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Mar, 2025 07:22 PM

wife s pain spilled on honeymoon husband turned out to be impotent

शादी के बाद हनीमून एक खास और रोमांटिक पल होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल हनीमून के लिए विदेश गया था, जहां पत्नी को हकीकत का पता चला और वह हैरान रह गई।

नेशनल डेस्क : शादी के बाद हनीमून एक खास और रोमांटिक पल होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल हनीमून के लिए विदेश गया था, जहां पत्नी को हकीकत का पता चला और वह हैरान रह गई।

नोएडा का मामला

यह मामला नोएडा का है, जहां शादी के बाद एक कपल ने मॉरिशस में हनीमून मनाने का फैसला किया था। दोनों पूरी तैयारी के साथ मॉरिशस पहुंचे, लेकिन हनीमून की रात पत्नी को यह एहसास हुआ कि पति में शारीरिक समस्या है। यह जानकर पत्नी के होश उड़ गए। इस स्थिति के बाद, दोनों ने हनीमून कैंसिल कर दिया और भारत वापस लौट आए।

डॉक्टर से मदद ली

भारत लौटने के बाद, पत्नी और पति ने डॉक्टर से सलाह ली। इस दौरान महिला को ससुराल वालों से ताने और मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। सास-ससुर ने महिला को ही दोषी ठहराना शुरू कर दिया। परेशान होकर, महिला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने सास-ससुर के खिलाफ जान से मारने की धमकी, दहेज की मांग और शोषण का केस दर्ज कराया।

महिला की शिकायत

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के वक्त उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को अच्छा-खासा दहेज दिया था, लेकिन फिर भी सास-ससुर ने और ज्यादा दहेज की मांग की। जब महिला ने दहेज देने से इनकार किया, तो सास-ससुर ने गालियां देनी शुरू कर दी और देवर ने भी उसे तंग किया। इसके बाद सास-ससुर ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने कानून का सहारा लिया तो वह उसे मार डालेंगे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!