Breaking




MS Dhoni Retirement: आज धोनी आईपीएल से लेंगे संन्यास? माही के फैंस के लिए आई ये बड़ी खबर, जानें सबकुछ

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 06:27 PM

will dhoni retire from ipl today

महेंद्र सिंह धोनी... यह नाम ही क्रिकेट के हर फैन के दिल में एक अलग जगह रखता है। IPL 2025 में भी धोनी का जादू कायम है। 43 साल की उम्र में भी वे मैदान पर उसी फुर्ती से विकेटकीपिंग कर रहे हैं जैसे 20 साल पहले किया करते थे।

नेशनल डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी... यह नाम ही क्रिकेट के हर फैन के दिल में एक अलग जगह रखता है। IPL 2025 में भी धोनी का जादू कायम है। 43 साल की उम्र में भी वे मैदान पर उसी फुर्ती से विकेटकीपिंग कर रहे हैं जैसे 20 साल पहले किया करते थे। लेकिन इस बार एक मुकाबले ने सभी का ध्यान खींच लिया है, सिर्फ उनके खेल की वजह से नहीं बल्कि उनके परिवार की मौजूदगी की वजह से भी।
 


धोनी के माता-पिता पहली बार पहुंचे स्टेडियम, क्या संकेत है संन्यास का?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया। पहली बार धोनी के माता-पिता – पान सिंह धोनी और देवकी देवी – स्टेडियम में उनका मैच देखने पहुंचे। यही नहीं, उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी इस खास मुकाबले में मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर इस मौके की तस्वीरें वायरल हो गईं और इसके बाद ही धोनी के संन्यास की अटकलें तेज़ हो गईं। कई फैन्स का मानना है कि जब तक क्रिकेट खेलते रहे, धोनी ने अपने माता-पिता को मैच में बुलाया नहीं और अब पहली बार उनकी मौजूदगी कुछ बड़ा संकेत दे रही है।

IPL में धोनी की अब तक की चमकदार यात्रा

धोनी का IPL करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। साल 2008 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। तब से अब तक वे 268 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 5289 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 24 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बार ट्रॉफी जीती और टीम को एक मज़बूत पहचान दिलाई। मैदान पर उनकी रणनीतियां, शांत स्वभाव और विकेट के पीछे की चुस्ती उन्हें एक लीजेंड बनाती हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन का प्रदर्शन

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार शुरुआत की थी। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर टीम ने अच्छा संकेत दिया था। लेकिन इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो लगातार मुकाबले हारने से टीम को झटका लगा। अब जब टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है, ऐसे में धोनी का फॉर्म और उनका अनुभव टीम के लिए बहुत अहम है।

क्या IPL 2025 है धोनी की विदाई सीज़न?

धोनी का मैदान पर आना और उनके माता-पिता की पहली बार मौजूदगी ने फैन्स को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा कि शायद यह धोनी का आखिरी IPL सीजन हो। हालांकि अभी तक धोनी या फ्रेंचाइज़ी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मगर इतना तो तय है कि अगर यह उनका आखिरी सीज़न हुआ, तो वे इसे यादगार बनाना चाहेंगे।

धोनी की फिटनेस और जोश, अभी भी युवाओं से कम नहीं

धोनी भले ही 43 साल के हो गए हों, लेकिन उनकी फिटनेस और विकेटकीपिंग आज भी कई युवा खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देती है। स्टंपिंग की रफ्तार, कैच पकड़ने की चुस्ती और रणनीति में माहिर होने की वजह से वे आज भी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
 


फैन्स की दुआ – “धोनी मैदान पर हमेशा रहें”

धोनी के संन्यास की खबरें जब भी उड़ती हैं, फैन्स का दिल टूट जाता है। इस बार भी सोशल मीडिया पर यही देखने को मिला। ट्विटर (अब एक्स) पर “#MSDhoni” और “#ForeverThala” जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैन्स की एक ही दुआ है – “धोनी मैदान पर रहें, चाहे कप्तान बनें या खिलाड़ी, लेकिन खेलते रहें।”

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!