Delhi में लगेगा राष्ट्रपति शासन?, BJP विधायकों की शिकायत पर द्रौपदी मुर्मू ने लिया संज्ञान, गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Edited By Yaspal,Updated: 10 Sep, 2024 08:50 PM

will president s rule be imposed in delhi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के कारण उत्पन्न संवैधानिक संकट के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के...

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के कारण उत्पन्न संवैधानिक संकट के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ज्ञापन को केन्द्रीय गृह सचिव के पास भेज दिया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , ‘‘ दिल्ली में लगातार हो रहे संवैधानिक उल्लंघनों और शासन की विफलताओं के चलते मेरे साथ सभी भाजपा विधायकों ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर दिल्ली सरकार की नाकामियों का ज्ञापन सौंपा था।

ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति ने इसे उचित कार्यवाही के लिए केन्द्रीय गृह सचिव को भेज दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी आम आदमी पार्टी के खिलाफ उचित कारर्वाई होगी। '' ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में पिछले पांच महीने से जेल में बंद होने के कारण राजधानी में कामकाज नहीं हो पा रहा है और कई विषयों को लेकर संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। इस ज्ञापन पर भाजपा के सभी आठ विधायकों ने हस्ताक्षर किये हैं। पत्र में राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।     

AAP का आरोप- पिछले दरवाजे से सरकार गिराने की साजिश
AAP की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को ‘‘पिछले दरवाजे'' से गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यह आरोप ऐसे समय लगाया गया है। आतिशी ने कहा कि अगर केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को गिराया गया तो दिल्लीवासी आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को शून्य सीट देकर करारा जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी।  आतिशी ने कहा कि भाजपा का एकमात्र काम देश में निर्वाचित सरकारों को अपने ‘‘ऑपरेशन लोटस'' के जरिए गिराना है, जैसा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मणिपुर में हुआ।

मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने आप विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने के लिए दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। अब वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रिय सरकार को गिराने के लिए पिछले दरवाजे से राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश कर रहे हैं।'' आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल से इसलिए ‘‘प्यार'' करते हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें अच्छे स्कूल, अस्पताल, इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा केजरीवाल सरकार को गिराती है, तो दिल्ली के लोग उसे करारा जवाब देंगे। भाजपा अपनी मौजूदा आठ सीटें भी खो देगी और आगामी विधानसभा चुनावों में शून्य पर सिमट जाएगी और आप सभी 70 सीटें जीतेगी।'' दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। 


आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने शायद कोई सर्वेक्षण कराया है और उसे एहसास हो गया है कि वह आप के खिलाफ चुनाव नहीं जीत सकती। भारद्वाज ने आरोप लगाया, ‘‘उनके (भाजपा के) पास अपना राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय, उपराज्यपाल और प्रतिनिधिमंडल है। अगर वे फैसला करते हैं, तो यह (राष्ट्रपति शासन) हो जाएगा। वे सभी एक हैं।'' गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने ‘‘बार-बार संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है'' और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, यही वजह है कि भाजपा ने इसे बर्खास्त करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!