Edited By Radhika,Updated: 14 Feb, 2025 05:51 PM
![will the heat bother delhiites before time meteorological department replied](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_17_50_154193046delhiweather-ll.jpg)
फरवरी में राजधानी दिल्ली में गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस हफ्ते के अंत तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। समय से पहले ही गर्मियां आने से लोग काफी हैरान हैं। जनवरी और फरवरी में अब तक तापमान सामान्य...
नेशनल डेस्क: फरवरी में राजधानी दिल्ली में गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस हफ्ते के अंत तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। समय से पहले ही गर्मियां आने से लोग काफी हैरान हैं। जनवरी और फरवरी में अब तक तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। उत्तर भारत में पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है, जिससे शुष्क और गर्म मौसम बन गया है। हालांकि, पहाड़ों से आ रही हवा के कारण दिल्ली में मौसम कुछ हद तक सामान्य बना हुआ है।
तेज हवाओं के कारण दिल्ली के वायु प्रदूषण में सुधार देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 14 फरवरी को शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, और हवा की गति 25-35 किमी/घंटा हो सकती है। 15 फरवरी को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है, और इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
गर्मी का दौर 16 फरवरी तक जारी रहेगा और इस दिन न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 17 फरवरी को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में गर्मी का असर अब बढ़ने लगा है। पहले लोग रात में मोटे रजाई ओढ़कर सोते थे, लेकिन अब सिर्फ कंबल से काम चलने लगा है।