mahakumb

February weather :  8 फरवरी से बदल जाएगा मौसम...फरवरी में ठंड नहीं, जमकर पड़ेगी गर्मी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Feb, 2025 01:34 PM

winter weather imd weather update  north india summer february weather

उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और फरवरी में जल्द ही गर्मी दस्तक देने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार फरवरी में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है,...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और फरवरी में जल्द ही गर्मी दस्तक देने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार फरवरी में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है, जिससे लोगों को मार्च से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगेगा।

क्या कहता है मौसम पूर्वानुमान?
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ने के संकेत मिले हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से ठंडी हवाएं कम होंगी और दोपहर में तेज धूप निकलेगी।
फरवरी में कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा सकता है।  हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा, जो मौसम को प्रभावित करेगा।

उत्तर भारत में मौसम का हाल
दिल्ली:
आज दिल्ली में आसमान साफ़ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 

राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के कारण धौलपुर, सीकर और अजमेर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू, शिमला, किन्नौर, चंबा में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, और प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

बिहार, हरियाणा और पंजाब: इन राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में घना कोहरा रहेगा और हरियाणा, पंजाब में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और आंधी-तूफान हो सकते हैं। राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट और फिर से ठंडी हवाओं का असर हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!