बेटे के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 25 Aug, 2024 05:07 PM

woman and her son arrested for murdering husband in navi mumbai

नवी मुंबई में चार महीने पहले अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। रबाले एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दीघा...

नेशनल डेस्क. नवी मुंबई में चार महीने पहले अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

रबाले एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दीघा निवासी लक्ष्मी भगवान पाटेकर और उसके बेटे सुमित (23) को भारतीय दंड संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, भगवान पाटेकर (52) शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी और बेटे की पिटाई करता था। 20 मई की शाम को भगवान पाटेकर के हिंसक हो जाने पर लक्ष्मी और सुमित ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भगवान पाटेकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!