दिल्ली की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने सैनिको की बस रोककर किया हंगामा, देखें VIDEO

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 08 Mar, 2025 01:13 PM

woman created a ruckus by stopping a bus carrying soldiers

दिल्ली में सराय काले खां अंडरपास के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक महिला ने ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों की बस को रोककर उनसे बहस शुरू कर दी। यह घटना 20 फरवरी 2025 की रात लगभग 10:30 बजे हुई।

नेशनल डेस्क: दिल्ली में सराय काले खां अंडरपास के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब एक महिला ने ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों की बस को रोककर उनसे बहस शुरू कर दी। यह घटना 20 फरवरी 2025 की रात लगभग 10:30 बजे हुई। महिला की इस हरकत से सड़क पर जाम लग गया और अन्य वाहन चालक भी परेशान हो गए। ITBP के जवान उस समय राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर अपनी बस से वापस लौट रहे थे। जब बस सराय काले खां अंडरपास के पास पहुंची तो सामने चल रही एक कार को हटने के लिए हॉर्न दिया गया, लेकिन कार चला रही महिला ने रास्ता देने से इनकार कर दिया।

महिला ने बीच सड़क पर रोकी बस

महिला न केवल रास्ता देने से इनकार करती रही बल्कि उसने कुछ दूरी पर जाकर अपनी कार रोक दी। इसके बाद वह अपनी गाड़ी से बाहर निकली और ITBP के जवानों से बहस करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 


जवानों ने दिखाया संयम, किया विवाद को शांत

 

 

ITBP के जवानों ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए संयम बनाए रखा और महिला से बहस करने से बचते रहे। जवानों का धैर्य देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला नशे की हालत में थी, क्योंकि उसकी गाड़ी अनियंत्रित तरीके से चल रही थी। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रही है। अगर महिला नशे में गाड़ी चला रही थी तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!