महिला ने फ्लाइट में किया डांस, सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा (VIDEO)

Edited By Mahima,Updated: 04 Jul, 2024 03:38 PM

woman danced in flight

सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स बटोरने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते रहते हैं, चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या कोई जोखिम भरा स्थान। इस दौड़ में लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स बटोरने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते रहते हैं, चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या कोई जोखिम भरा स्थान। इस दौड़ में लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने उड़ती फ्लाइट में डांस किया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्सा हो गए हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई है और वह इंडिगो की फ्लाइट में डांस कर रही है। यह वीडियो महिला ने इंस्टाग्राम पर salma.sheik.9216 नामक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री महिला को देख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salma Sheik (@salma.sheik.9216)

अब तक इस वीडियो को 1.7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 16 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हेलो, परेशान करना बंद करें, यह आपका घर नहीं है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "यात्रियों को बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है। यह उनकी प्राइवेट फ्लाइट नहीं है।" इस प्रकार की घटनाएं यह सवाल उठाती हैं कि क्या सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं? लोगों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!