Breaking




इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला की मौत, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 Apr, 2025 03:30 PM

woman dies in indigo airlines flight emergency landing made

इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना रविवार रात हुई जब विमान मुंबई से वाराणसी जा रहा था और बीच रास्ते में महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग छत्रपति...

नेशनल डेस्क: इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना रविवार रात हुई जब विमान मुंबई से वाराणसी जा रहा था और बीच रास्ते में महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर करानी पड़ी।
PunjabKesari
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की निवासी सुशीला देवी मुंबई से विमान में सवार हुई थीं। उड़ान के दौरान महिला को बेचैनी महसूस होने लगी और उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद विमान ने रात लगभग 10 बजे चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सा टीम ने महिला का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एमआईडीसी सिडको थाना पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की और फिर विमान को वाराणसी के लिए रवाना किया। एयरलाइन के अनुसार, महिला के शव को छत्रपति संभाजीनगर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...
- भतीजी को चाचा से हुआ प्यार, घर से भाग कर रचाई शादी और फिर...

मध्य प्रदेश के डबरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहां एक चाचा और भतीजी के बीच प्यार हो गया। यह बात जब परिवार वालों को पता चली तो सब हैरान रह गए। विवाद बढ़ने पर चाचा और भतीजी घर से भाग गए और शादी कर ली।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!