फ्लाइट में भाई-बहन के साथ हुई ऐसी अनहोनी घटना कि पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Aug, 2024 12:04 PM

woman flight pune to new delhi  traveling to delhi

पुणे से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में शनिवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। यह महिला अपने पति के साथ दिल्ली जा रही थी, जब उसकी दो सह-यात्रियों, जो आपस में भाई-बहन थे, से तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला ने पहले भाई पर हमला किया और फिर बहन से भी...

नेशनल डेस्क:  पुणे से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में शनिवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। यह महिला अपने पति के साथ दिल्ली जा रही थी, जब उसकी दो सह-यात्रियों, जो आपस में भाई-बहन थे, से तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला ने पहले भाई पर हमला किया और फिर बहन से भी झगड़ा करने लगी। घटना शनिवार सुबह की है, जब आरोपी महिला पुणे के लोहेगांव एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी।

 एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, झगड़े के बाद फ्लाइट क्रू ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और CISF को बुलाया गया। मामले को सुलझाने के लिए कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल फ्लाइट में पहुंचीं, लेकिन आरोपी महिला ने उनके साथ भी आक्रामक व्यवहार किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब महिला ने कांस्टेबल रेड्डी को थप्पड़ मारा और फिर गुस्से में उन्हें दांतों से काट लिया।
 
CISF के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह महिला को काबू में किया और उसे और उसके पति को फ्लाइट से उतार दिया गया। बाद में महिला को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीनियर इंस्पेक्टर अजय सांकेश्वरी के अनुसार, महिला को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि जांच अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर उसे पूछताछ के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

अंतिम संस्कार में जा रही थी महिला
महिला एक गृहिणी है, जबकि उसका पति पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता है। वे दोनों एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। CISF अधिकारी के अनुसार, महिला गहरे अवसाद में दिख रही थी, और सह-यात्रियों के साथ झगड़ा होने के बाद पायलट ने उसके साथ उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद एयरलाइन को CISF की मदद लेनी पड़ी, लेकिन महिला का आक्रामक रवैया जारी रहा। जिन भाई-बहन के साथ महिला का झगड़ा हुआ था, उन्होंने अपनी दिल्ली की यात्रा पूरी की। मामले की जांच के दौरान उनका बयान दर्ज किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!