महिला को यात्रा के दौरान उठी पीड़ा… डॉक्टरों की मदद से बस में दिया बच्चे को जन्म

Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Sep, 2024 09:09 PM

woman gives birth to a baby in a moving bus in odisha

ओडिशा के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय एक महिला ने चलती बस में एक शिशु को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मां और नवजात को रायगढ़ के गुनुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेशनल डेस्क : ओडिशा के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय एक महिला ने चलती बस में एक शिशु को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मां और नवजात को रायगढ़ के गुनुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि परलाखेमुंडी से बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बस रवाना हुई थी, लेकिन इसके 30 मिनट बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में परलाखेमुंडी अस्पताल के चिकित्सक अरुण नायक और एक यात्री महिला की पीछे वाली सीट पर बैठे थे। चिकित्सक ने यात्री की मदद से महिला को शिशु को जन्म देने में सहायता की। उन्होंने बताया कि बस के कर्मचारियों ने मां और नवजात शिशु को तत्काल परलाखेमुंडी से 50 किलोमीटर दूर स्थित गुनुपुर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल अधीक्षक रमेश साहू के अनुसार, मां और उसका नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!