दोस्त ने पहले मिलने के लिए बुलाई गर्लफ्रेंड फिर होटल की छत पर लेजाकर 4 साथियों संग किया ये घिनौना काम

Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Feb, 2025 08:42 AM

woman raped bengaluru koramangala crime hotel terrace robbed victim

बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को रिपोर्ट की गई। बताया जा रहा है कि चार आरोपियों ने महिला को पुराना परिचित बताकर झांसे में लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार को रिपोर्ट की गई। बताया जा रहा है कि चार आरोपियों ने महिला को पुराना परिचित बताकर झांसे में लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

होटल की छत पर हुआ अपराध
घटना गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह के बीच एक होटल की छत पर हुई। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को लूट लिया और उसे जबरदस्ती वहां से जाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी जानकारी इस घटना के बाद महिला ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कोरमंगला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अजीत, विश्वास और शिवू पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ये सभी एचएसआर लेआउट में स्थित एक होटल में काम करते हैं। चौथा आरोपी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस का बयान
दक्षिण-पूर्व क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच मिली। उन्होंने कहा, "इस घटना में चार लोग शामिल हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच सहित सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला अपने एक दोस्त से मिलने गई थी।"

दिल्ली की रहने वाली है पीड़िता
अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और शादी के बाद बेंगलुरु में ही बस गई है। पुलिस के अनुसार, वह इस समय सुरक्षित स्थिति में है।

बेंगलुरु में बढ़ते दुष्कर्म के मामले
जनवरी 2024 में बेंगलुरु के होयसला नगर में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। फरवरी 2024 में कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बताया था कि 2021 से 2023 के बीच बेंगलुरु में 444 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए थे और हर साल इन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!