Breaking




अंतिम संस्कार के बाद जिंदा घर लौटी महिला, देख परिवार के पैरों तले से खिसकी जमीन

Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Mar, 2025 05:19 PM

woman returned home alive after last rites

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। डेढ़ साल पहले एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। उसके परिवार ने शव की पहचान की और अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि, वह महिला अचानक जीवित होकर अपने घर लौट आई है।

नेशनल डेस्क. मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। डेढ़ साल पहले एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। उसके परिवार ने शव की पहचान की और अंतिम संस्कार भी कर दिया। हालांकि, वह महिला अचानक जीवित होकर अपने घर लौट आई है।

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या के आरोप में चार युवकों को जेल भी हो गई थी, जब महिला वापस आई, तो उसके बच्चे और परिवार वाले बहुत खुश हुए, लेकिन पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया, वह कौन थी।

महिला का बयान

घर लौटी महिला ललिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से शाहरुख नाम के एक व्यक्ति के साथ भानपुरा गई थी। हालांकि, दो दिन बाद शाहरुख ने उसे पांच लाख रुपये में एक दूसरे शाहरुख को बेच दिया। ललिता 18 महीने तक कोटा में दूसरे शाहरुख के साथ रही। इस दौरान उसने भागने के कई प्रयास किए, लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं था। आखिरकार, उसे भागने का मौका मिला और वह अपने घर लौट आई।

पुलिस की जांच

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, वह कौन थी और उसकी मौत कैसे हुई। वे ललिता के बयान की भी जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे किसने और क्यों बेचा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!