Edited By Radhika,Updated: 21 Feb, 2025 12:21 PM

मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी तीन बच्चियों और सास को घर में सोता छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। हैरानी की बात ये है कि वो घर की दीवार पर बने सुराख से भागी है।
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपनी तीन बच्चियों और सास को घर में सोता छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। हैरानी की बात ये है कि वो घर की दीवार पर बने सुराख से भागी है।
बताया जा रहा है कि आधी रात को महिला का प्रेमी उसे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। उसका पति किसी दूसरी जगह काम करता था इसलिए कभी- कभी घर आता था। पड़ोस में रहते महिला के देवर को शक हुआ कि रात में भाई के घर में शायद चोर घुस गया है। देवर ने जब घर पहुंचकर दरवाज़ा खटखटाया तो महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही। घर में दो कमरे थे। एक कमरे में महिला की सास और तीन बच्चियां सो रही थीं. दूसरे में महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। देवर के दरवाज़ा खटखटाने पर महिला डर गई और उसने दरवाज़ा नहीं खोला।
पथरिया पुलिस को एक अजीब मामला सामने आया, जब एक महिला अपने घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस रात के वक्त घर में पहुंची। जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर कोई नहीं था, बल्कि दीवार में एक बड़ा सुराख था, जिससे महिला सीमा फरार हो गई थी।
पुलिस ने जब आसपास छानबीन की तो उसी सुराख के पास एक बाइक खड़ी मिली, जो जबलपुर जिले के महौली के निवासी सत्यम चौहान की थी। आगे की जांच में यह बात सामने आई कि सीमा और सत्यम का प्रेम प्रसंग चल रहा था और सीमा उन्हीं के साथ भागी थी। यह भी पता चला कि सत्यम कई दिनों से दीवार के सुराख के माध्यम से सीमा के घर आता-जाता था।

सीमा और नरेंद्र की शादी 10 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। नरेंद्र ने बताया कि पहले भी उसने सीमा को सत्यम के साथ बात करते हुए पकड़ा था और उसे समझाया था, लेकिन उसने नहीं माना। फिलहाल पुलिस सीमा और सत्यम की तलाश कर रही है।