mahakumb

चूल्हे के पास Reel बना रही महिला के दुपट्टे में अचानक लगी आग, खौफनाक मंजर Video में कैद

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 03 Mar, 2025 08:59 AM

woman was making a reel near the stove suddenly her clothes

कई बार हम कोई वीडियो बनाते हैं लेकिन नतीजा कुछ और ही निकलता है। कभी-कभी जो अनायास रिकॉर्ड हो जाता है वह हमारी सोच से ज्यादा दिलचस्प या डरावना साबित होता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जो किचन में खाना बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी लेकिन तभी...

नेशनल डेस्क। कई बार हम कोई वीडियो बनाते हैं लेकिन नतीजा कुछ और ही निकलता है। कभी-कभी जो अनायास रिकॉर्ड हो जाता है वह हमारी सोच से ज्यादा दिलचस्प या डरावना साबित होता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जो किचन में खाना बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी लेकिन तभी अचानक ऐसी घटना घटी कि उसे सब कुछ छोड़कर वहां से भागना पड़ा।

कैसे हुआ हादसा?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला गैस चूल्हे के पास बैठकर खाना बना रही थी। उसने अपना मोबाइल पास में रखकर वीडियो रिकॉर्ड करने का विचार किया।

वीडियो में दिखता है कि गैस पर कुकर रखा हुआ है और एक बर्नर जल रहा है जबकि दूसरा बर्नर बंद है। बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर गाना "ये ख्वाब इतना हसीन क्यों है" बज रहा था। सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन अचानक माहौल पूरी तरह बदल गया।

अचानक दुपट्टे में लगी आग, महिला भागी

जैसे ही महिला ने अपना मोबाइल एक तरफ रखा उसी समय उसके दुपट्टे में आग लग गई। जैसे ही उसे इसका एहसास हुआ वह जल्दी से अपना दुपट्टा छोड़कर वहां से भाग गई।

मोबाइल वहीं पड़ा रहा जिससे यह वीडियो रिकॉर्ड होता रहा। कुकर के रिफ्लेक्शन में यह दिखा कि दुपट्टा पूरी तरह जल गया। वीडियो कुछ ही सेकंड का था लेकिन इसने सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मचा दिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट sapana_singh88 से शेयर किया गया। इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sapana singh (@_sapana_singh88)

 

 

 

लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

➤ किसी ने चिंता जताई, "अरे, पहले पता करो, लड़की बची भी है या नहीं?"
➤ कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया, "लो देख लो ख्वाब, मन गया हैप्पी बर्थडे!"
➤ कुछ को यह वीडियो फेक लगा, "बस लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी कर लेते हैं लोग!"
➤ किसी ने लड़की को डांटा, "गैस के पास इतनी लापरवाही? क्या सोचकर वीडियो बना रही थी?"

मजेदार और चौंकाने वाले कमेंट्स

इस वीडियो पर कुछ अजीब और मजेदार कमेंट्स भी आए:

➤ "ऐसी बीवियों से बचकर रहें ये पूरे घर को जलाने की ताकत रखती हैं!"
➤ "पहले खुद जलेगी फिर ससुराल वालों को फंसा देगी!"
➤ "लाइक, फॉलो और कमेंट के चक्कर में अपनी जान से मत खेलो!"

वहीं यह वीडियो एक चेतावनी भी है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चक्कर में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। खासकर गैस चूल्हे के पास सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

अगर यह महिला समय पर नहीं भागती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए हमें सुरक्षा को पहले रखना चाहिए, फिर मनोरंजन की सोचना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!