mahakumb

शराब पीने में इस राज्य की महिलाएं हैं सबसे आगे, जानिए क्या आपके प्रदेश का नाम भी इस लिस्ट में है?

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Feb, 2025 03:49 PM

women of this state are at the forefront of drinking alcohol

देश में शराब पीने के मामले में एक दिलचस्प और हैरान करने वाला सर्वे सामने आया है जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कराया गया है। इस सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि देश के विभिन्न राज्यों में पुरुषों और महिलाओं द्वारा शराब का...

नेशनल डेस्क। देश में शराब पीने के मामले में एक दिलचस्प और हैरान करने वाला सर्वे सामने आया है जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कराया गया है। इस सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि देश के विभिन्न राज्यों में पुरुषों और महिलाओं द्वारा शराब का सेवन कितनी मात्रा में किया जाता है और किस राज्य में यह आंकड़ा सबसे अधिक है।

महिलाओं में शराब पीने का आंकड़ा

सर्वे के मुताबिक महिलाओं के शराब पीने के मामले में असम सबसे आगे है। असम में 15-49 साल की उम्र की 16.5% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं जो देश के बाकी राज्यों से बहुत अधिक है। देशभर में औसतन 1.2% महिलाएं शराब पीती हैं लेकिन असम का आंकड़ा कई गुना अधिक है। इसके बाद मेघालय का नंबर आता है जहां 8.7% महिलाएं शराब पीती हैं।

 

यह भी पढ़ें: College Student ने लगाया अनोखा जुगाड़, ट्रैफिक से बचने के लिए पैराग्लाइडिंग से परीक्षा देने पहुंचा छात्र!

 

सर्वे के अनुसार असम के बाद अरुणाचल प्रदेश में 3.3% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में यह आंकड़ा और भी कम है जहां क्रमशः 0.3% और 0.2% महिलाएं शराब पीती हैं।

पुरुषों में शराब पीने का आंकड़ा

अब अगर बात करें पुरुषों के शराब पीने की तो सर्वे में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अरुणाचल प्रदेश में पुरुषों के शराब पीने का अनुपात सबसे ज्यादा है। यहां 15-49 साल की उम्र के 59% पुरुष शराब का सेवन करते हैं जो बाकी राज्यों से काफी अधिक है।

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के दिग्गज नेता का कार दुर्घटना में हुआ निधन, मचा कोहराम

 

इसके अलावा अन्य राज्यों में भी पुरुषों के शराब पीने का आंकड़ा अधिक है लेकिन अरुणाचल प्रदेश ने इस मामले में सबसे ऊपर स्थान प्राप्त किया है।

इस सर्वे में शराब पीने की आदत के राज्यवार आंकड़े और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं जो यह दर्शाते हैं कि विभिन्न राज्यों में शराब के सेवन की आदत किस तरह से प्रचलित है।

यह सर्वे यह भी दर्शाता है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में शराब का सेवन अधिक देखा जा रहा है खासकर महिलाओं में। असम और मेघालय जैसे राज्य इस मामले में सबसे अधिक शराब पीने वालों के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वहीं पुरुषों में अरुणाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!