पंजाब में जन्मे, मर्चेंट नेवी में नौकरी... जानिए मलाइका अरोड़ा के पिता की कहानी

Edited By Utsav Singh,Updated: 11 Sep, 2024 02:13 PM

worked in merchant navy know the story of malaika arora s father

2023 में मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। उस समय उनका इलाज चल रहा था और मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ नियमित रूप से अस्पताल आती-जाती थीं। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वे बहुत छोटी...

नेशनल डेस्क : 2023 में मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। उस समय उनका इलाज चल रहा था और मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ नियमित रूप से अस्पताल आती-जाती थीं। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वे बहुत छोटी थीं, तब उन्होंने अपने माता-पिता का तलाक देखा था। उन्होंने कहा था कि बचपन में उनके लिए यह समय बहुत कठिन था, लेकिन इस कठिन समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। वहीं आज  मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। खबरों के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित आशा मैनार बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की। कहा जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार थे। मलाइका अरोड़ा इस समय घर पर नहीं थीं; वे पुणे में थीं। घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

पंजाब के रहने वाले थे अनिल अरोड़ा 
अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के फाजिल्का से था और उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की थी। उनकी शादी मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकॉर्प से हुई थी। अरोड़ा परिवार में मलाइका अरोड़ा के माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन अमृता अरोड़ा भी हैं, और मलाइका का एक बेटा अरहान भी है, जो अरबाज खान का पुत्र है।

अस्पताल में चला लंबा इलाज
जुलाई 2023 में, अनिल अरोड़ा का इलाज लंबे समय तक अस्पताल में चला था। उस समय मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ अस्पताल आती-जाती थीं। हालांकि, उस समय यह नहीं बताया गया था कि वे किस बीमारी से पीड़ित थे।

मलाइका अरोड़ा का बयान
मलाइका अरोड़ा ने एक बार बताया था कि जब वे 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उन्होंने अपने बचपन को "उथल-पुथल भरा" बताया था, लेकिन यह भी कहा कि कठिन समय से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

खबर मिलते मलाइका के घर पहुंचे अरबाज
सुसाइड की खबर मिलते ही अरबाज खान मलाइका के घर पहुंचे। पुलिस को अभी तक किसी सुसाइड नोट का पता नहीं चला है और मामले की जांच की जा रही है। अनिल अरोड़ा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

 

 

 
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!