mahakumb

दुनिया के इस धर्म के लोग होते हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें गरीबों में कौन से धर्म के लोग शामिल हैं

Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Feb, 2025 07:09 PM

world s richest religion christians are the most prosperous

दुनिया भर में सबसे अमीर लोग किस धर्म से हैं? एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति ईसाइयों के पास है। इसके बाद मुसलमानों और फिर हिंदुओं का नंबर आता है।

नेशनल डेस्क : दुनिया भर में सबसे अमीर लोग किस धर्म से हैं? एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति ईसाइयों के पास है। इसके बाद मुसलमानों और फिर हिंदुओं का नंबर आता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दुनिया की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन लोगों के पास है, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, धर्म के आधार पर जिन लोगों के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है, वे ईसाई हैं। ईसाई धर्म के लोगों के पास 107,280 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है, जो दुनिया की कुल संपत्ति का 55 प्रतिशत है।

ईसाइयों के बाद मुसलमानों का नंबर आता है। दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के पास 11,335 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है, जो कुल संपत्ति का 5.9 प्रतिशत है। हिंदू धर्म के लोग तीसरे नंबर पर हैं, जिनके पास 6,505 बिलियन अमेरिकी डॉलर (3.3 प्रतिशत) की संपत्ति है।

इसके अलावा, यहूदी धर्म के लोगों के पास 2,079 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है, जो कुल संपत्ति का 1.1 प्रतिशत है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों में से सात ईसाई बहुल हैं। इसके अलावा, दुनिया की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा (67,832 बिलियन अमेरिकी डॉलर) उन लोगों के पास है, जो किसी भी धर्म को नहीं मानते, और यह कुल संपत्ति का 34.8 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!