योग भारत का गौरव है, विश्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को अपना रहा है : राजनाथ सिंह

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Jun, 2024 05:46 PM

yoga is india s pride the world is adopting our cultural heritage

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां स्ट्राइक 1 कोर मुख्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में सैन्य कर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया।

नेशनल डेस्क : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां स्ट्राइक 1 कोर मुख्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में सैन्य कर्मियों के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और स्ट्राईक 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा के साथ वरिष्ठ अधिकारियों, अग्निवीरों, सैन्य कर्मियों के परिवारों और बच्चों सहित करीब 600 लोग शामिल हुए। सिंह ने इस दिन को राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि दुनिया भारत की इस महान सांस्कृतिक विरासत को उत्साह के साथ स्वीकार कर रही है। उन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, “योग और ध्यान हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जो हमेशा 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया' की भावना रखता है। यानि हम सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। हम विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं।” उन्होंने कहा, “यह हमारी सभ्यता की विशेषता है। हम सभ्यताओं के टकराव के बजाय सहयोग में विश्वास करते हैं।” सिंह ने कहा कि हर भारतीय सैनिक एक तरह से योगी है तथा दुनिया ने कई बार देश के सैनिकों की शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती देखी है।

उन्होंने कहा कि केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि आपदाओं के दौरान राष्ट्र के लिए सैनिकों की सेवा उनके मजबूत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का प्रमाण है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत विस्तारवादी व साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ है, लेकिन किसी भी तरह से उसकी संप्रभुता को खतरा होता है तो भारत कड़ा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। योगाभ्यास के पश्चात राजनाथ सिंह ने वृन्दावन पहुंचकर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन किए व देश की अखण्डता, एकता व सलामती के लिए ईश्वर से कामना की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!