Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Mar, 2025 04:18 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर के मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पीढ़ियां श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी रही हैं और इस संघर्ष में पूरी तरह समर्पित थीं। मुझे कभी कोई समस्या...
नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर के मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पीढ़ियां श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी रही हैं और इस संघर्ष में पूरी तरह समर्पित थीं। मुझे कभी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन नौकरशाही में एक बड़ा वर्ग ऐसा था, जो कहता था कि मुख्यमंत्री के रूप में अयोध्या जाने से विवाद खड़ा हो सकता है।
सीएम ने इस पर अपनी स्पष्ट राय दी और कहा कि अगर विवाद खड़ा होता है तो उसे होने देना चाहिए, लेकिन अयोध्या के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है। अगर राम मंदिर के लिए सत्ता गंवानी पड़े, तो इसमें कोई समस्या नहीं है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया। वह सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे और वहां 'टाइमलेस अयोध्या' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या राजपरिवार और दैनिक जागरण के सहयोग से किया गया था। सीएम ने इससे पहले रामलला और बजरंगबली का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आयुक्त कार्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक की और दोपहर में अमृत बाटलर्स में प्लांट विस्तार का लोकार्पण भी किया।