Breaking




दोस्तों संग आधी रात तक पार्टी की, लिव-इन में रहता था, गर्लफ्रेंड के अवैध संबंध का था शक, फिर एक दिन...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 12 Apr, 2025 07:24 PM

young man murdered his girlfriend in munirka area of  delhi

दिल्ली की एक चमकती रात, दोस्त, शराब और पार्टी का माहौल… लेकिन सुबह होते ही उसी घर से एक लड़की की लाश बरामद होती है। मुनिरका इलाके का यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि शक, धोखे और प्यार की आड़ में छिपे एक खूनी खेल की कहानी है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली की एक चमकती रात, दोस्त, शराब और पार्टी का माहौल… लेकिन सुबह होते ही उसी घर से एक लड़की की लाश बरामद होती है। मुनिरका इलाके का यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि शक, धोखे और प्यार की आड़ में छिपे एक खूनी खेल की कहानी है। आरोपी और मृतका लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने दोस्तों संग आधी रात तक पार्टी की, लेकिन जैसे ही सब चले गए, घर के अंदर शुरू हुआ झगड़ा फिर वही झगड़ा मर्डर में बदल गया। आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के किसी और से अवैध संबंध हैं और इसी शक ने उसे हैवान बना दिया।
राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान लिंग जनेंग के रूप में हुई है जो मणिपुर के चुराचांदपुर जिले की रहने वाली थीं। आरोपी युवक भी मणिपुर का ही रहने वाला है और सेनापति जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार दोनों पिछले दो साल से दिल्ली में रह रहे थे और करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

दोस्तों संग पार्टी बनी काल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को युवक और लिंग जनेंग ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की थी। यह पार्टी आधी रात तक चली। जब दोस्त अपने-अपने घर चले गए तो युवक और लिंग जनेंग के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने लिंग जनेंग की जान ले ली।

पांचवीं मंजिल पर मिली लाश

पुलिस को इस घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। बताया गया कि क्रांति चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जब इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक कमरे में प्रवेश किया तो वहां लिंग जनेंग का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनकी हत्या की गई है।

पहले भी हुई थी मारपीट

इस मामले में पुलिस ने पार्टी में शामिल हुए दोस्तों से भी पूछताछ की है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने दो दिन पहले भी लिंग जनेंग के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं पार्टी के दौरान भी उसने लिंग जनेंग को धमकाया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या का कारण क्या था हालांकि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को अपनी प्रेमिका के किसी और पुरुष के साथ संबंध होने का शक था जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और मृतका को इंसाफ मिल सके। इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के बीच आपसी विश्वास और रिश्तों की नाजुकता को उजागर किया है।

 

 

 

 

 

 

3-4 VULGER HEADLINE DE

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!