महिला को झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Edited By Radhika,Updated: 18 Jun, 2024 06:55 PM

young man raped a woman by luring her police arrested the accused

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में युवक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी उपाध्यायपुर गांव निवासी अजीत...

नेशनल डेस्क: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में युवक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी उपाध्यायपुर गांव निवासी अजीत कुमार (22) को गिरफ्तारी के बाद बलिया की एक अदालत में पेश किया गया।

PunjabKesari

अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सिंह ने बताया कि अजीत ने सोमवार को गांव निवासी 45 वर्षीय महिला को सस्ती दर पर बाग से आम दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर सोमवार देर रात अजीत कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!