बर्थडे के दिन युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बेटी के प्रेम प्रसंग का अजीब सा मामला आया सामने

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 29 Mar, 2025 12:33 PM

young man was murdered with an axe on his birthday

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन के दिन ही कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह उनकी बेटी से प्रेम करता था।

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवक की उसके जन्मदिन के दिन ही कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह उनकी बेटी से प्रेम करता था। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते से नाखुश थे और कई बार युवक को चेतावनी भी दी थी। लेकिन जब युवक नहीं माना तो उन्होंने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम साई कुमार था, जो दसवीं कक्षा पास करने के बाद खेती करता था। वह अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। यह दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, जिससे लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार साई कुमार को समझाने और बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

बेटी से दूर रहने की दी थी चेतावनी

स्थानीय पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता ने साई कुमार को कई बार धमकी दी थी कि वह उनकी बेटी से दूर रहे। लेकिन जब युवक नहीं माना, तो उन्होंने एक खौफनाक योजना बनाई। युवक के जन्मदिन के दिन उन्होंने मौका देखकर उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी माता-पिता गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इस हत्या में और कोई शामिल तो नहीं है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस हत्याकांड को लेकर गांव में भारी आक्रोश है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में न्याय कब तक मिलता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!