पूर्व मंत्री वीके सिंह को लेकर बनाया अपमानजनक वीडियो, जेल पहुंचा Youtuber

Edited By Pardeep,Updated: 01 Oct, 2024 01:08 AM

youtuber sent to jail for making derogatory video about former minister vk singh

पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया।

नेशनल डेस्कः पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सदस्य सिंह द्वारा रविवार शाम शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कविनगर थाने के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। 

अधिकारी ने बताया कि मामले में समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक रण सिंह और शहर के लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर सिंह के बारे में झूठा दावा किया था। 

यूट्यूब चैनल ने कथित तौर पर अपुष्ट दावे किए थे। उसने कहा था कि सिंह अपने आवास का किराया देने में विफल रहे। अपनी शिकायत में सिंह ने पोस्ट को ‘निराधार' बताया तथा कहा कि इसमें तथ्यों का अभाव है। पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!