जाकिर नाइक ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- 20 मिनट तक लड़की को देखने पर कुछ नहीं होता तो...

Edited By Parminder Kaur,Updated: 12 Oct, 2024 02:38 PM

zakir naik gave a controversial statement on boys and girls

भारत का भगौड़ा जाकिर नाइक एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़के और लड़कियों को लेकर ऐसे बयान दे रहा है कि लोग भड़क उठे हैं और उसकी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। एक इंटरव्यू में नाइक ने कहा कि अगर कोई लड़का...

नेशनल डेस्क. भारत का भगौड़ा जाकिर नाइक एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़के और लड़कियों को लेकर ऐसे बयान दे रहा है कि लोग भड़क उठे हैं और उसकी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। एक इंटरव्यू में नाइक ने कहा कि अगर कोई लड़का किसी लड़की को 20 मिनट तक देखता है और उसके दिमाग में कुछ नहीं होता, तो उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में जाकिर नाइक कह रहा है कि टीवी पर अगर न्यूज रीडर आधे घंटे तक न्यूज पढ़ रही है और 20 मिनट टीवी में दिखाई दे रही है। अगर कोई आदमी मेकअप की हुई लड़की को 20 मिनट तक देखता है फिर भी उसे कुछ नहीं होता तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसका मतलब उसके अंदर कुछ समस्या है।

जाकिर नाइक ने अपनी बात को दोबारा दोहराते हुए कहा कि अगर आप किसी लड़की को 20 मिनट देखें और आपके दिल में हलचल नहीं होती है तो आप मेडिकली बीमार हैं। जाकिर नाइक ने यह बात धर्म का हवाला देकर पहनावे को लेकर कही। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!