Edited By rajesh kumar,Updated: 29 Jun, 2022 08:42 PM
![former mla kd bhandari received a threat in the name of goldie berar](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2022_6image_20_37_527433549kd-ll.jpg)
जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी को गोल्डी बराड़ के नाम से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने खुद को गोल्डी बराड़ का आदमी बताया और 5 लाख की रंगदारी मांगी। जिसकी शिकायत भंडारी ने पुलिस को कर दी है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी...
जालंधर : जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी को गोल्डी बराड़ के नाम से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने खुद को गोल्डी बराड़ का आदमी बताया और 5 लाख की रंगदारी मांगी। जिसकी शिकायत भंडारी ने पुलिस को कर दी है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीसीपी जसकरण तेजा ने बताया कि, पूर्व विधायक केडी भंड़ारी ने शिकायत में बताया कि 25 जून को शाम को उन्हें व्हाट्सएप्प कॉल आई। युवक ने खुद को गोल्ड़ी बराड़ का आदमी बताते हुए उनसे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि उनके साथ कुछ गलत न हो तो इसके लिए उन्हें 12 बजे तक 5 लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा और उनके बताए हुए अकाउंट में जमा करवाने दें।
अगर बात की अनदेखी की तो इसका अंजाम बुरा होने की धमकी दी। पुलिस ने भी छानबीन का आगे बढ़ाते हुए भंडारी की पिछले 4 दिनों की कॉल डिटेल निकाली। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जतिंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी फ़िरोज़पुर को इस मामले में नामजद किया। डीसीपी तेजा ने बताया कि आरोपी जतिंदर सिंह साल 2002 में कुछ समय के लिए जालंधर आया था और इसने ही धमकी भरे फ़ोन की भूमिका तैयार की। पुलिस द्धारा आरोपी की पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।