Jalandhar नहीं आएगी Shatabdi और शान-ए-पंजाब सहित कई Trains , जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2024 11:16 AM

shatabdi and shan e punjab will not come to jalandhar

इसी क्रम में आज विभिन्न ट्रेनें लेट रहीं व कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियां पेश आई।

जालंधर: कैंट स्टेशन पर डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा जिसमें 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 5 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व 5 ट्रेनें शार्ट आर्गेनाइज्ड की जाएगी, 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट होगा जबकि 23 ट्रेनें रिशैड्यूल-रैगुलेशन में रहेगी। इसी क्रम में शान-ए-पंजाब व शताब्दी जालंधर नहीं आएगी बल्कि इनका परिचालन लुधियाना, फगवाड़ा से किया जाएगा। प्रभावित होने वाली 62 ट्रेनों में अधिकतर ट्रेनों जालंधर से संबंधित है जिसके चलते जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के यात्रियों को अधिक परेशानी होगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनों में अधिकतर पंजाब के भीतर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं जोकि कैंट स्टेशन पर डिवैल्पमैंट कार्य के चलते संचालित नहीं पाएंगी। लगातार 9 अक्तूबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों में 14505-14506 अमृतसर-नंगल डैम, 0591-04592 लुधियाना-छहर्टा, 06971-06972 ,06973-06974 नकोदर-जालंधर, 04630-06983, 06984-06985 लोहियां खास-लुधियाना, 04634-06965, 04169 फिरोजपुर-जालंधर सिटी शामिल हैं। मुख्य तौर पर शार्ट टर्मिनेट रहने वाली ट्रेनों में दिल्ली, कानपूर सहित अहम स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इनमें स्वर्ण शताब्दी 12029-12031 निधार्रित समय पर दिल्ली से चलेगी लेकिन फगवाड़ा से आगे नहीं आएगी जिसके चलते जालंधर, ब्यास व अमृतसर के यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी। इसी तरह से शान-ए-पंजाब 12497 दिल्ली से लुधियाना तक आएगी व फगवाड़ से लेकर अमृतसर तक यात्रियों को दिक्कतें होगी। वहीं, अमृतसर जाने वाली 15531, कानपूर से आने वाली 22445 व दरभंगा से आने वाली 22551 अलग-अलग दिनों के लिए शार्ट टर्मिनेट रहेगी। इसी तरह से 12030-12032 फगवाड़ा से तैयार होकर चलेगी जबकि 15532, 22446, 22552 भी जालंधर नहीं आएगी। इसी क्रम में आज विभिन्न ट्रेनें लेट रहीं व कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियां पेश आई।

दिल्ली-लोहियां सहित विभिन्न ट्रेनें जालंधर से नहीं गुजरेगी
ट्रेनों के प्रभावित होने के क्रम में कई ट्रेनों के रास्ते के स्टेशनों पर ब्रेक नहीं रहेगी क्योंकि इन्हें दूसरे रूटों से संचालित किया जा रहा है। इनमें नई दिल्ली से लोहियां खास जाने वाली 22479 जालंधर के रूट से नहीं जाएगी। इसे लुधियाना, फिल्लौर, नकोदर के रास्ते लोहियां भेजा जाएगा। अमृतसर जाने वाली 15707 को 7 अक्तूबर तक के लिए फगावड़ा नहीं रोका जाएगा। इसे लुधियाना, फिल्लौर, नकोदर के रास्ते जालंधर लाया जाएगा।

कैंट नहीं रुकेंगी वैष्णो देवी वाली ट्रेनें
इसी क्रम में वैष्णो देवी जाने वाली कई ट्रेनों को कैंट नहीं रोका जाएगा। इन्हें लुधियाना, फिल्लौर, नकोदर, लोहियां, कपूरथला के रास्ते से जालंधर सिटी स्टेशन से चलाया जाएगा। इनमें डा. अम्बेडकर नगर से वैष्णो देवी जाने वाली 12919, मुंबई से जाने वाली 12471, जामनगर वाली 12477, हापा वाली 12475, गांधी धाम 12473, 22318 जम्मूतवी, 09321, 12483, 19611, 04654, 04652 आदि ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के संबंध में जानकारी लेकर निकलें यात्री
यात्रियों को अपने रूटों की ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए निकलना चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी पेश न आए। इसके लिए यात्री ऑनलाइन या नजदीक के स्टेशन से जानकारी हांसिल कर सकते हैं, इससे उन्हें सुविधा रहेगी। कई बार ट्रेनों को रद्द किया गया होता है या रास्ता बदला गया होता है जिसके बारे में जानकारी न होने के चलते यात्रियों को दिक्कतें पेश आती हैं।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!