उदयपुर में थम नहीं रहा आदमखोर तेंदुए का आतंक, एक और महिला का किया शिकार, अब तक 8 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 16 Oct, 2024 11:18 PM

the terror of man eating leopard is not stopping in udaipur

राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

पिछले कई दिनों से वन विभाग, पुलिस और सेना आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी है। हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि आदमखोर तेंदुए की तलाश वाले क्षेत्र के नजदीक ही यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में यह आठवीं (मानव) मौत है। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!