Breaking




2025 में दुनिया के इन सबसे ताकतवर देशों में मचेगा हाहाकार, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से दहशत!

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 10 Mar, 2025 01:38 PM

country of the world will turn into ruins nostradamus prediction

नास्त्रेदमस, जो एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता थे, उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनकी चर्चित पुस्तक "ले प्रोफेटीज" में 2025 के लिए कई खतरनाक भविष्यवाणियां दर्ज हैं। इनमें युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और वैश्विक शक्तियों के संतुलन में...

इंटरनेशनल डेस्क: नास्त्रेदमस, जो एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी भविष्यवक्ता थे, उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनकी चर्चित पुस्तक "ले प्रोफेटीज" में 2025 के लिए कई खतरनाक भविष्यवाणियां दर्ज हैं। इनमें युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और वैश्विक शक्तियों के संतुलन में बड़ा बदलाव शामिल है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ब्रिटेन के खंडहर में बदलने की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 में यूरोप गंभीर युद्धों में उलझ सकता है। इस युद्ध की वजह से पूरे महाद्वीप में अस्थिरता बढ़ेगी और बाहरी ताकतों का प्रभाव यहां ज्यादा देखने को मिलेगा। इन युद्धों से न केवल आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि यूरोपीय देशों की सुरक्षा को भी बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि यूरोप की सीमाओं के भीतर ही इस संघर्ष की शुरुआत होगी, जिससे आंतरिक अशांति और अधिक बढ़ सकती है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो आने वाला समय यूरोप के लिए बेहद कठिन हो सकता है।

ब्रिटेन पर मंडराएगा संकट, हो सकता है खंडहर में तब्दील

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में ब्रिटेन को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि 2025 में ब्रिटेन को भारी संकटों का सामना करना पड़ेगा। इसमें युद्ध और महामारी जैसी आपदाएं शामिल होंगी, जिससे यह देश खंडहर में तब्दील हो सकता है। ब्रिटेन में ईसाई धर्म के लोग अधिक संख्या में रहते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कहीं न कहीं यह इशारा करती है कि जातीय और धार्मिक तनाव भी इस संकट की वजह बन सकते हैं।

क्या कमजोर हो जाएगा अमेरिका और यूरोप?

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं थीं। उन्होंने 2025 में अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के कमजोर होने की भी भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि वैश्विक स्तर पर नई शक्तियां उभरेंगी और पारंपरिक रूप से ताकतवर देशों का प्रभाव घट जाएगा। अगर यह भविष्यवाणी सच होती है, तो अमेरिका और यूरोप को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में एशियाई देश नई महाशक्तियों के रूप में उभर सकते हैं और वैश्विक राजनीति का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।

2025 में दुनिया को बदलने वाली बड़ी घटनाएं?

नास्त्रेदमस के अनुसार, 2025 में कई ऐसी घटनाएं होंगी जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता: खासकर यूरोप में
  • महामारियों का प्रकोप: जिससे लाखों लोगों की जान जा सकती है
  • नई वैश्विक शक्तियों का उदय: जिससे पश्चिमी देशों की ताकत कम होगी
  • ब्रिटेन का संकट: जिसके कारण देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है

क्या सच साबित होंगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हो चुकी हैं, जिनमें फ्रांस की क्रांति, हिटलर का उदय, और 9/11 आतंकी हमला शामिल हैं। लेकिन उनकी भविष्यवाणियां बहुत ही रहस्यमय भाषा में लिखी गई हैं, इसलिए उनकी व्याख्या कई तरह से की जाती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!