Breaking




2000 रुपए Kg बिकने वाला ये सुपरफूड घर पर उगाएं, कमजोर शरीर में मिलेगी फुर्ती

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 29 Mar, 2025 06:06 PM

grow this superfood at home which sells for 2000 rupees per kg

अंजीर एक बेहद पौष्टिक फल है जिसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसे ताकत का भंडार माना गया है, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। बाजार में इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है

नेशनल डेस्क: अंजीर एक बेहद पौष्टिक फल है जिसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसे ताकत का भंडार माना गया है, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। बाजार में इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है, लेकिन इसे घर पर गमले या छत पर भी उगाया जा सकता है। अगर आप इसे सही तरीके से उगाते हैं, तो यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा बल्कि एक अच्छा साइड इनकम का जरिया भी बन सकता है।

कैसे करें अंजीर की खेती?

अगर आप घर पर अंजीर उगाना चाहते हैं, तो कृषि विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र की ये सलाह जरूर अपनाएं:

1. मिट्टी का चुनाव और खाद

अंजीर के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी की उर्वरता बेहद जरूरी है। इसके लिए केंचुआ खाद या किचन वेस्ट से बनी ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें। ताकतवर खाद से पौधे को सही पोषण मिलेगा, जिससे इसकी पैदावार अच्छी होगी।

2. गमले या ग्राउंड में लगाएं पौधा

अगर आपके पास गार्डन नहीं है, तो आप इसे गमले में भी उगा सकते हैं। इसके लिए 12-15 इंच के बड़े गमले का इस्तेमाल करें, जिससे इसकी जड़ें अच्छे से फैल सकें।

3. सहारा देकर ऊंचाई तक बढ़ाएं

अंजीर का पौधा लता के रूप में बढ़ता है, इसलिए इसे सहारा देने के लिए दो-तीन मजबूत स्टिक का सहारा दें। अगर आप इसे घर की छत पर उगा रहे हैं, तो हरे रंग के प्लास्टिक ग्रो बैग का उपयोग करें, जो ऑनलाइन उपलब्ध होता है और इसे रीसायकल भी किया जा सकता है।

4. पानी देने के सही तरीके

अंजीर के पौधे को अधिक पानी देना नुकसानदायक हो सकता है। दिन में सिर्फ दो बार, एक छोटे मग से पानी देना पर्याप्त होता है। ज्यादा पानी देने से पौधा गलने लगता है, जिससे इसकी ग्रोथ प्रभावित होती है।

5. धूप और छांव का ध्यान रखें

अंजीर को हल्की धूप और छांव दोनों की जरूरत होती है। सीधी तेज धूप से इसे बचाने के लिए ग्रीन नेट या छायादार स्थान पर लगाना बेहतर रहेगा।

6. समय-समय पर छंटाई जरूरी

अंजीर के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर इसकी छंटाई करना जरूरी है। इससे नई और ताजी पत्तियां आती रहेंगी, जिससे पौधा स्वस्थ बना रहेगा।

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है अंजीर?

अंजीर सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

  • हड्डियों को मजबूत करता है – इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है – अंजीर में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है।

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है – इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जिससे यह मधुमेह के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है।

  • पाचन तंत्र के लिए लाभकारी – इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।

कमाई का अच्छा जरिया कैसे बनेगा अंजीर?

अंजीर की खेती सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि कमाई के लिए भी एक शानदार विकल्प है।

  • एक बार पौधा लगाने के बाद यह 3-4 साल तक फल देता है।

  • प्रति पौधा 15-20 किलो तक फल मिल सकता है।

  • अगर 10-15 पौधे लगाए जाएं, तो हर सीजन में 50,000-1,00,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है।

  • बाजार में अंजीर की कीमत 1500-2000 रुपये प्रति किलो तक होती है, जिससे यह एक फायदेमंद फसल साबित हो सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!