Breaking




राजनीति जगत को लगा बड़ा झटका, दिग्गज बीजेपी नेता का हुआ निधन, पसरा मातम

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 11 Mar, 2025 12:03 PM

political world gets a big shock veteran bjp leader passes away

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का 11 मार्च 2025 को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे 62 वर्षीय नेता का इलाज जारी था

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का 11 मार्च 2025 को निधन हो गया। उन्होंने सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे 62 वर्षीय नेता का इलाज जारी था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उनके निधन से मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। भोपाल में ‘मम्मा’ के नाम से मशहूर सुरेंद्र नाथ सिंह मध्य विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे। इसके अलावा, वह भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के अध्यक्ष भी रहे। वह भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी गहरे जुड़े हुए थे।

शिवराज सिंह चौहान ने जताया गहरा दुख
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथी रहे, भोपाल के पूर्व विधायक, मेरे प्रिय मित्र और भाई श्री सुरेंद्रनाथ सिंह जी ‘मम्मा’ नहीं रहे। मम्मा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन का समाचार सुनकर दु:खी एवं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजन के साथ हैं। ॐ शांति!"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया शोक व्यक्त
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"

कैलाश विजयवर्गीय ने भी दी श्रद्धांजलि
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "भाजपा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के साथी श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

बीमारी से जूझ रहे थे सुरेंद्र नाथ सिंह
सूत्रों के मुताबिक, सुरेंद्र नाथ सिंह हाल ही में हार्ट सर्जरी से गुजरे थे। बावजूद इसके, वह हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने राजनीति से कुछ समय से दूरी बना ली थी, लेकिन जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ बरकरार थी।

जनता के प्रिय नेता थे ‘मम्मा’
सुरेंद्र नाथ सिंह जनता के बीच अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। विधायक रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे खुद नालियों की सफाई करने से लेकर सड़क झाड़ने तक के कार्यों में जुट जाते थे। यही कारण था कि वे आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में एक बड़ी क्षति हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!