Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 22 Mar, 2025 05:07 PM
अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार धरती पर लौट आए हैं। दोनों ने हाल ही में स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम यान से फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग की, जिससे दुनियाभर में राहत की लहर...
इंटरनेशनल डेस्क: अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर आखिरकार धरती पर लौट आए हैं। दोनों ने हाल ही में स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम यान से फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग की, जिससे दुनियाभर में राहत की लहर दौड़ गई। हालांकि, इस लंबे अंतरिक्ष मिशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिनमें से एक था भोजन। आखिरकार, अंतरिक्ष में इतने लंबे समय तक कैसे जिंदा रहे सुनीता विलियम्स? सुनीता और बुच विल्मोर के लिए पानी का प्रबंध उनकी मूत्र और पसीने से किया जाता था। यानी उनके पसीने और मूत्र को रिसायकल (साफकर) कर ताजे पानी में बदला जाता था ताकि उनकी पानी की आवश्यकता पूरी हो सके।
9 महीने का कठिन मिशन
सुनीता और बुच विल्मोर का यह मिशन बिल्कुल भी आसान नहीं था। दरअसल, शुरुआत में यह मिशन केवल कुछ दिनों का था, लेकिन तकनीकी खराबियों की वजह से उन्हें लगभग 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहना पड़ा। शुरुआत में सुनीता और बुच के लिए ताजे फल और सब्जियां उपलब्ध थीं लेकिन जल्द ही वे खत्म हो गए। इसके बाद, उनके पास केवल पैकेज्ड और फ्रोजन फूड्स का ही सहारा था।
अंतरिक्ष में क्या खाया जाता है?
अंतरिक्ष में रहते हुए सुनीता विलियम्स और उनके साथी ने कई प्रकार के पैकेज्ड और फ्रोजन भोजन खाए। इसमें पिज्जा, रोस्ट चिकन, झींगा कॉकटेल, टूना मछली और पाउडर दूध शामिल थे। इन खाद्य पदार्थों को विशेष तरीके से तैयार किया जाता है ताकि वे अंतरिक्ष में लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें। इतना ही नहीं, सुनीता और बुच विल्मोर के लिए फ्रोजन सूप, स्टू और कैसरोल भी थे जिन्हें पानी से हाइड्रेट किया जाता था।
ताजे फल और सब्जियां कब खत्म हो गए?
बचपन में आपने सुना होगा कि फल और सब्जियां सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं लेकिन अंतरिक्ष में ताजे फल और सब्जियां कुछ ही समय में खत्म हो गए थे। अंतरिक्ष में रहते हुए सुनीता और उनके साथी के पास महज तीन महीने तक ही ताजे फल और सब्जियां उपलब्ध थीं। इसके बाद उन्हें पैकेज्ड और फ्रीज-ड्राई सब्जियां खानी पड़ीं। इसके बावजूद विशेषज्ञों के मुताबिक, सुनीता का वजन कम खाने की वजह से नहीं घटा, बल्कि उनका वजन मिशन के दौरान की शारीरिक गतिविधियों और अन्य कारकों के कारण घटा।
पानी का रिसाइक्लिंग
अंतरिक्ष में पानी का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि यह सीमित होता है। सुनीता और बुच विल्मोर के लिए पानी का प्रबंध उनकी मूत्र और पसीने से किया जाता था। यानी उनके पसीने और मूत्र को रिसायकल कर ताजे पानी में बदला जाता था ताकि उनकी पानी की आवश्यकता पूरी हो सके। यह प्रक्रिया वैज्ञानिकों के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी लेकिन अंतरिक्ष में सीमित संसाधनों के कारण यह बेहद महत्वपूर्ण थी।
अंतरिक्ष यात्रियों को प्रतिदिन 3.8 पाउंड (करीब 1.7 किलोग्राम) भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जो उनकी ऊर्जा और शारीरिक जरूरतों को पूरा करता है। इस भोजन में न सिर्फ मुख्य आहार होते हैं, बल्कि इमरजेंसी के लिए भी खाद्य सामग्री तैयार रहती है। इसलिए, सुनीता और बुच विल्मोर को कोई भी भोजन की कमी महसूस नहीं हुई, बल्कि केवल भोजन की विविधता में कमी आई थी।