Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 17 Feb, 2025 05:09 PM
![after dying the young man spent 6 minutes in heaven and then came back alive](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_17_09_289925496swarg-ll.jpg)
यह सवाल हर इंसान के मन में कभी न कभी जरूर आता है। क्या मरने के बाद कोई दूसरी दुनिया होती है? क्या हम कहीं जाते हैं या कुछ और होता है? यह सवाल हमेशा से ही लोगों को उलझाता रहा है, और इस बारे में विभिन्न थ्योरीज़ और दावे भी सामने आते रहते हैं
नेशनल डेस्क: यह सवाल हर इंसान के मन में कभी न कभी जरूर आता है। क्या मरने के बाद कोई दूसरी दुनिया होती है? क्या हम कहीं जाते हैं या कुछ और होता है? यह सवाल हमेशा से ही लोगों को उलझाता रहा है, और इस बारे में विभिन्न थ्योरीज़ और दावे भी सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक शख्स ने इंटरनेट पर एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया, जिससे यह सवाल एक बार फिर से सामने आ गया है।
15 साल की उम्र में हुई मौत
यह दावा सोशल मीडिया नेटवर्क 'रेडिट' पर एक यूज़र ने किया। इस यूज़र के अनुसार साल 2003 में वह केवल 15 साल का था, जब उसकी अचानक से तबियत खराब हो गई। पसीना आने और सांस फूलने के बाद वह ज़मीन पर गिर पड़ा। कुछ ही समय बाद, मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका दिल धड़कना बंद हो चुका था।
स्वर्ग का अनुभव
शख्स ने दावा किया कि उसकी मौत के बाद उसने एक अजीब और चमत्कारी अनुभव किया। वह अचानक एक तेज सफेद रोशनी में घिर गया, और उसे बहुत शांति महसूस हुई। उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे वह उस रोशनी के साथ आसमान की ओर ऊपर उठ रहा हो। फिर वह एक जगह पहुंचा, जिसे उसने स्वर्ग जैसा महसूस किया। वहां उसे कुछ ऐसे प्राणी मिले, जो उसके अस्तित्व के बारे में हैरान करने वाली बातें बता रहे थे। उसने यह भी बताया कि ये प्राणी उसे देवदूत की तरह लग रहे थे।
अजीब दावा स्वर्ग में बिताए 6 मिनट
इस शख्स ने बताया कि उसने स्वर्ग में केवल 6 मिनट बिताए, लेकिन यह 6 मिनट उसके लिए एक पूरे जीवन के समान महसूस हुए। हालांकि, इन प्राणियों ने उसे अपनी कहानी किसी और से न बताने की सलाह दी। फिर अचानक से वह वापस अपनी मृत्यु से ज़िंदा हो गया।
ज़िंदा होने के बाद की बातें
जैसे ही पैरामेडिक्स ने शख्स का दिल फिर से धड़काने में सफलता पाई, वह वापस से जीवित हो गया। बाद में उसे बताया गया कि वह सचमुच 6 मिनट के लिए मर चुका था। यह सब सुनकर वह हैरान रह गया, लेकिन फिर भी उसने अपनी इस अद्भुत यात्रा के बारे में लोगों को बताना शुरू कर दिया।