mahakumb

दूल्हे का CIBIL स्कोर खराब था, दुल्हन के मामा ने शादी ही रुकवा दी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 08 Feb, 2025 11:24 AM

groom s cibil score was poor the bride s maternal uncle stopped the wedding

महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक शादी तकरीबन टूटने के कगार पर थी, और इसकी वजह बनी दूल्हे की CIBIL स्कोर। दरअसल, दूल्हे के आर्थिक बैकग्राउंड में खामी होने की वजह से उसकी शादी की बातचीत आखिरी वक्त में फंस गई।

नेशलन डेस्क: महाराष्ट्र के मुर्तिजापुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक शादी तकरीबन टूटने के कगार पर थी, और इसकी वजह बनी दूल्हे की CIBIL स्कोर। दरअसल, दूल्हे के आर्थिक बैकग्राउंड में खामी होने की वजह से उसकी शादी की बातचीत आखिरी वक्त में फंस गई। ये घटना उन परिवारों के लिए एक चेतावनी हो सकती है, जो शादी से पहले लड़के या लड़की की पूरी जानकारी नहीं लेते। शादी के लगभग अंतिम दौर तक पहुंच चुकी बातचीत, एक छोटी सी लेकिन स्मार्ट डिमांड से टूट गई। लड़की के मामा ने लड़के का CIBIL स्कोर चेक करने की मांग की। शायद पहले लोगों के लिए यह विचार सामान्य नहीं था, लेकिन यह क़दम अब समाज में एक नया ट्रेंड बन सकता है।

CIBIL स्कोर का महत्व

CIBIL स्कोर क्या होता है? यह एक वित्तीय रेटिंग होती है, जो किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाती है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। यदि यह स्कोर अच्छा नहीं है, तो भविष्य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है। इस स्कोर का अहमियत समझने के बाद ही लड़की के मामा ने यह कदम उठाया। वे यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि लड़के के पास किसी प्रकार की आर्थिक परेशानियाँ न हों, क्योंकि इससे उनकी बेटी के भविष्य पर असर पड़ सकता था।

दूल्हे का आर्थिक बैकग्राउंड सामने आया

लड़के का CIBIL स्कोर चेक करने पर पता चला कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। उसने कई बैंकों से लोन लिया था और उसकी क्रेडिट हिस्ट्री भी खरा नहीं थी। यह खुलासा होते ही लड़की के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के मामा ने साफ कहा कि अगर लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा है, तो उनकी बेटी का भविष्य असुरक्षित हो सकता है।

शादी से पहले क्यों चेक करें CIBIL स्कोर?

शादी से पहले दूल्हा या दुल्हन का CIBIL स्कोर चेक करना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति कर्ज में डूबा है या उसकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब है, तो यह शादी के बाद के जीवन में कई समस्याएँ खड़ी कर सकता है। इसके अलावा, शादी से पहले लड़के या लड़की के बारे में हर पहलू जानना जरूरी होता है, जैसे उनका पारिवारिक बैकग्राउंड, स्वास्थ्य स्थिति, नौकरी और भविष्य के लिए उनकी वित्तीय योजना। मुर्तिजापुर के इस मामले में, लड़की के मामा ने अपनी समझदारी से भांजी का भविष्य सुरक्षित कर लिया। उन्होंने CIBIL स्कोर चेक कर यह सुनिश्चित किया कि लड़का आर्थिक रूप से स्थिर नहीं था, और इस कारण शादी को रद्द कर दिया। यह घटना हमें यह सिखाती है कि शादी से पहले हर जानकारी लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!