Breaking




तुलसी के पास बस रख दें ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Apr, 2025 01:03 PM

tulsi ke pas rakh dein ye chijein chamak uthegi kismat

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सिर्फ औषधीय नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और घर में तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

नेशलन डेस्क: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सिर्फ औषधीय नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और घर में तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तुलसी के पास कुछ विशेष वस्तुएं रखी जाएं तो घर में भाग्य का दरवाजा भी खुल सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन सी चीजें हैं जो तुलसी के पास रखने से शुभ फल मिलते हैं।

गोमती चक्र: सौभाग्य और शांति का प्रतीक

तुलसी के पौधे के नीचे गोमती चक्र रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चक्र आर्थिक प्रगति और मानसिक शांति का कारक होता है। इससे घर में क्लेश कम होते हैं और परिवार के सदस्य एकजुट रहते हैं।

शालिग्राम: देवी लक्ष्मी को करें आकर्षित

अगर आप घर में माँ लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो तुलसी के पास शालिग्राम अवश्य रखें। मान्यता है कि जहां शालिग्राम और तुलसी एक साथ होते हैं वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। इससे घर में धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

हल्दी की गांठ: लक्ष्मी का वरदान

तुलसी के पास हल्दी की गांठ रखने से घर में शुभता और समृद्धि बढ़ती है। हल्दी को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। यह उपाय विशेष रूप से शुक्रवार को करना बेहद लाभकारी होता है।

कच्चा दूध: सप्ताह में एक बार चढ़ाएं

तुलसी के पौधे पर सप्ताह में एक बार कच्चा दूध चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!