मशहूर मिठाई के लिए जाना जाता है पेठा

Edited By Sonia Goswami,Updated: 06 Aug, 2018 12:27 PM

पेठे का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है।

पेठे का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है। जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है। पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता। पेठा बनाने के लिए पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिए। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

सामग्री
हरा पेठा- 800 ग्राम
पानी - 2 लीटर
नींबू का रस - 45 मिलीलीटर
पानी
चीनी - 600 ग्राम
पानी - 400 मिलीलीटर

तैयारी
1. 800 ग्राम पेठा छील लें। इसमें से बीज और नरम, रेशेदार हिस्से को हटा कर बड़े मोटे स्लाइस में काट लें और काटे की सहायता से उसमें छेद करें।
2. एक कटोरे में 2 लीटर पानी तथा 45 मिलीलीटर नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. इसमें टुकड़े डालें और 20 मिनट के लिए रख दें।
4. टुकड़ों को निकालें और अच्छी तरह धो लें। पानी को निचोड़कर फिर से धो लें।
5. एक पॉट में पानी उबालें और पेठे के टुकड़ों को पकाएं और पानी निकाल कर थोड़ी देर तक रख दें।
6. एक पैन लें और उसमें 600 ग्राम चीनी डालें। 400 मिलीलीटर पानी डालकर चाशनी बनाएं।
7. इसमें पेठे के टुकड़े डालकर उबाल लाएं। लगभग 2 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. अब पेठे को 7-8 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद चाशनी से निकालें और एक रात तक ड्राई होने के लिए रख दें।  9. ठंडा या गर्म सर्व करें।

 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!