Edited By Sonia Goswami,Updated: 14 Aug, 2018 11:41 AM
सोया काठी रोल वैसे तो इसे बहुत सारे नामो से जाना जाता है, कोई इसे Frankie, Franki or Franky बुलाता है तो कोई इसे काठी रोल। यह मुंबई में खासा पहचान रखता है और वहा यह बच्चे बच्चे के जुबान पर Frankie recipe के नाम से famous है। वही कोलकाता में यह काठी...
सोया काठी रोल वैसे तो इसे बहुत सारे नामो से जाना जाता है, कोई इसे Frankie, Franki or Franky बुलाता है तो कोई इसे काठी रोल। यह मुंबई में खासा पहचान रखता है और वहा यह बच्चे बच्चे के जुबान पर Frankie recipe के नाम से famous है। वही कोलकाता में यह काठी रोल के नाम से जाना जाता है। काठी रोल स्वाद और सेहत दोनों का एक लाजवाब कॉम्बिनेशन है। आइए जानते हैं इसकी विधि।
सामग्री
पानी - 1 लीटर
सोया चंक्स - 120 ग्राम
गेहूं का आटा - 300 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
चीनी - 1/2 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज - 125 ग्राम
गाजर - 60 ग्राम
शिमला मिर्च - 70 ग्राम
सोया सॉस - 2 चम्मच
रेड चिल्ली सॉस - 1 चम्मच
कैचअप - 2 चम्मच
तंदूरी मसाला - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
प्याज - 130 ग्राम
सिरका - 1 बड़ा चम्मच
तेल - ब्रशिंग के लिए
कैचअप - जरुरत अनुसार
धनिया - गार्निशिंग के लिए
तैयारी
1. एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म करें और उसमें 120 ग्राम सोया चंक्स डालकर उबाल आने दें।।
2. गैस बंद कर इसे थोड़ा ठंडा होने पर चंक्स पानी से अलग कर दें।
3. अब एक कटोरे में आटा, नमक, चीनी, तेल तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ 20 मिनट के लिए रख दें।
4. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और अदरक-लहसुन पेस्ट भूनें।
5. इसके बाद प्याज भूनें और फिर, गाजर तथा शिमला मिर्च डालकर 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं।
6 अब सोया सॉस,रेड चिल्ली सॉस, कैचअप, तंदूरी मसाला तथा नमक मिलाएं।
7. इसके बाद उबले हुए सोया चंक्स मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें और गैस बंद कर दें।
8. एक अन्य कटोरे में प्याज तथा सिरका मिलाएं और 30 मिनट के लिए रख दें।
9. अब रोल तैयार करें । आटे से पतली रोटी बनाएं।
10. इसे तवे पर तेल लगाकर सेक लें (आप मक्कन या घी भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
11. गैस बंद कर रोटी बोर्ड पर रखें। उस पर कुछ कैचअप फैलाएं।
12. सैंटर में तैयार सोया चंक्स रखें उस पर तैयार सिरका प्याज रखें।
13. धनिए के साथ गार्निशिंग करें और कसकर रोल बनाएं।
14. एल्यूमीनियम पन्नी के साथ कवर करें और सर्व करें।