mahakumb

शौक से खाएं आम से बनी कड़ी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 23 Jul, 2018 10:57 AM

बहुत से लोग कड़ी खाने के शौकिन होते हैं लेकिन क्या कभी आम से बनी कड़ी खाई है। आज हम आम कड़ी की रेसिपी लेकर आए हैं। जानते हैं इसकी विधि।

बहुत से लोग कड़ी खाने के शौकिन होते हैं लेकिन क्या कभी आम से बनी कड़ी खाई है। आज हम आम कड़ी की रेसिपी लेकर आए हैं। जानते हैं इसकी विधि।

 

सामग्री
बेसन- 75 ग्राम
पानी - 660 मिलीलीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 2
हल्दी - 1/2 चम्मच
कच्चे आम - 150 ग्राम
पानी - 220 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 3
करी पत्ते - 12 - 15
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच

तैयारी
1. एक कटोरे में बेसन तथा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. एक बर्तन में तेल गरम करें उसमें जीरा तथा हरी मिर्च डालकर भूनें।
3. 1/2 चम्मच हल्दी डालें। अब 150 ग्राम कच्चे आमों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. फिर 220 मिलीलीटर पानी डालें। इसे ढक्कन से ढकें और लगभग 10-15 मिनट तक पकाएं।
5. ढक्कन खोलें और इसमें बेसन मिश्रण मिलाएं। इसे उबाल आनें दें।
6. 1 चम्मच नमक डालें और गाढ़ा होने तक मिश्रण पकने दें।
7. एक पैन में तेल गरम करें उसमें जीरा तथा हींग भूनें।
8. फिर 3 सूखी लाल मिर्च डालकर 12 - 15 करी पत्ते तथा लाल मिर्च  डालकर भूनें।
9. अब इसे आम कड़ी में मिलाएं। 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
10.सर्व करें।
------------------
आम की लॉन्जी
 

सामग्री
कच्चे आम - 300 ग्राम
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
राई - 1/4 चम्मच
मेथी के बीज - 1/4 चम्मच
सौंफ़  - 1/4 चम्मच
कलौंजी - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1/2 चम्मच
गुड़ - 40 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 80 मिलीलीटर

तैयारी
1. 300 ग्राम कच्चे आमों को लें। उन्हें धो कर छील दें। इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक पैन में तेल गर्म करें, जीरा, राई,मेथी, सौंफ़ तथा कलौंजी डालकर 2- 3 मिनट के लिए पकाएं।
3. 1/4 चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं।
4. अब 300 ग्राम कच्चे आमों को मिलाएं।
5. फिर लाल मिर्च, धनिया पाऊडर मिलाएं। इसके बाद गुड़ तथा नमक मिलाएं।
6. पानी डालें ढक्कन के साथ कवर करें और लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
7. ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं।
8. ठंडा करें और सर्व करें।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!