Edited By Anil dev,Updated: 02 Nov, 2022 01:05 PM
![national news punjab kesari charlene farnsworth fitness](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2022_11image_13_05_437795650daadlimaa-ll.jpg)
फिट और हैल्दी रहने का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। किसी भी उम्र में फिटनैस का ख्याल रख, अच्छे डाइट प्लान के साथ खुद की उम्र को थामा जा सकता है। इसी सेहत मंत्र को अपनाकर एक दादी मां ने खुद को ऐसा मेनटेन किया है कि कम उम्र के लड़के भी उनके साथ डेट...
इंटरनेशनल डेस्क: फिट और हैल्दी रहने का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। किसी भी उम्र में फिटनैस का ख्याल रख, अच्छे डाइट प्लान के साथ खुद की उम्र को थामा जा सकता है। इसी सेहत मंत्र को अपनाकर एक दादी मां ने खुद को ऐसा मेनटेन किया है कि कम उम्र के लड़के भी उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। वह अपनी फिगर मेनटेन रखने के लिए हर दिन 3 घंटे जिम करती हैं, जिसकी बदौलत लोग उन्हें मॉडल समझते हैं।
52 की उम्र में चार्लेन फार्नस्वर्थ ने गजब की फिटनैस बरकरार रखी है और तो और आधी से कम उम्र के लड़के उनके पीछे पागल होने लगे हैं। जिम में जब वह हैवी वेट लिफ्टिंग करती हैं तो लोग उन्हें देख कर दंग रह जाते हैं। यही वजह है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाने में लोग हर बार मात खा जाते हैं। यही बात चार्लेन को और उत्साहित करती है और वह अपना वर्कआऊट और डाइट कभी मिस नहीं करती।
52 वर्षीय चार्लेन फार्नस्वर्थ, 2 बच्चों की मां और 1 की दादी है, कनाडा के ओंटारियो में रहने वाली चार्लेन कहती हैं कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपनी उम्र से छोटी दिखती हैं लेकिन वह कहती हैं कि मुझे पूरा यकीन है कि यह सिर्फ मेरे मेनटेन फिजिक की वजह से ही है। वह कहती हैं कि उनकी फिगर की देखभाल के पीछे का रहस्य है पति माइक की सपोर्ट। पति माइक को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ चार्लेन का उत्साह और बढ़
जाता है।